TOP TNF News: 1 फरवरी 2018 राशिफल

1 फरवरी 2018 राशिफल


मेष राशि

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता या पिता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। प्रापर्टी में नुकसान की आशंका है। संतान के प्रति जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। मित्रों का कार्य में सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

दाम्पत्य में खुशहाली बनी रहेगी। रुके हुए काम की दोबारा शुरूआत में समय थोड़ा वक्त लग सकता है। परिवार के प्रति सकारात्मक सोच रखें। पुराना रोग उभरने से कुछ परेशानी सकती है।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन में सकारात्मक रवैया प्रेमसंबंध के लिए जरूरी होगा। खुद को कठिन परिश्रय योग्य बनाएं रखेंगे। आर्थिक मामले में सुधार होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रखें अपनी योजनाएं गुप्त रखें।

कर्क राशि

सेहत में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। व्यापार में धन लाभ के आसार है। यात्रा महत्वपूर्ण उपयोगी साबित होगी। किसी मांगलिक अवसर पर भी जाना संभव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

जीवनसाथी संग प्रेमालाप में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक मामले में आई अड़चनें दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी खर्च बढ़ेगा। जमीन जायदाद के मसले सुलझ सकते हैं। यात्रा टालें।
कन्या राशि
प्रत्येक कार्य बुद्धिमता समझदारी से करें। नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। नया काम शुरू करने का वक्त नहीं है। परिवार में सब कुशल रहेगा।

तुला राशि

आप तंदुरुस्त बने रहेंगे और यात्रा का भरपूर आनंद उठाएंगे। रुके कार्यों को गति मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। संतान कहने में रहेगी।

वृश्चिक राशि

आपका मन प्रफुल्लता से भरा रहेगा। यात्रा में अधिक खर्च होने से मन व्याकुल रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में बदलाव के संकेत हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु राशि

भाई बहन के प्रेम में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा लाभ नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण के योग हैं। आध्यात्म धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेंगी।

मकर राशि

आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। पति पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। कडी मेहनत के बाद भी नतीजा शून्य रहेगा। पिता के सहयोग से परेशानी दूर होगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशि

सास-बहू के मध्य प्रेम बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। बुजुर्गों का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्थितियां पक्ष में रहेंगी।

मीन राशि


आपको हर तरफ से सावधान रहना होगा। जोश में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें। जिससे परेशानी उत्पन्न हो। माता की सेहत में गिरावट हो सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्ना होंगे। मित्रों से मदद मिलेंगी।

No comments:

Post a Comment