TOP TNF News: 2 फरवरी 2018 राशिफल

2 फरवरी 2018 राशिफल

मेष राशि

आपकी स्पष्टवादिता घर परिवार में तनाव उत्पन्न कर सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा लाभप्रद एवं तनाव से मुक्त करेगी। जीवनसाथी का सम्मान करेंगे।

वृषभ राशि

किसी अनजान व्यक्ति की बातों से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रगति के लिए अतीत के कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी शंका को लेकर असहजता बनी रहेगी। बेवजह की यात्रा पर खर्च हो सकता है। पिता के सहयोग से बड़ा कार्य संपन्न होगा।

कर्क राशि

बच्चों के हानि जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अतिसमझदारी दुख का कारण बनेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है।

सिंह राशि

आय से अधिक धन व्यय होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। किसी अनचाहे मेहमान के आने से परेशान हो सकते हैं। नौकरी या व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।

कन्या राशि

कहीं मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। वा, आभूषण पर जमकर खर्च बढ़ेगा। पुराना रोग उभर सकता है। आवेश में आकर कोई कार्य ना करें।

तुला राशि

प्रापर्टी के लिए शुभ समय है। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। शारीरिक तौर पर ताजगी अनुभव करेंगे। कारोबार में सहयोग और आर्थिक मजबूती मिलेगी। भूमि भवन के कार्य बनेंगे।

वृश्चिक राशि

दिखावे हेतु आमदनी से अधिक ना खर्च करें। आत्मविश्वास व ऊर्जा से मरपूर रहेंगे। नौकरी में सहयोगी ईर्ष्या का भाव रखेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

चित्रकला व लेखन कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। किसी की बातों में फंसने से घर में कलह हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करेंगे। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कुंभ राशि

शक करने की आदत आपका अहित कर सकती है। कोई जोखिम भरा कदम ना उठाए। भौतिक रूप से धन लाग हो सकता है। रिश्तेदारों व अन्य लोगों की भलाई के लिए आगे रहेंगे।

मीन राशि

आपके प्रभाव व शक्ति में वृद्धि होगी। मित्रता के लिए उदारता दिखाएंगे। पारिवारिक मुद्दों को शांति से सुलझा कर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। पति-पत्नी में आपसी समझ बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

No comments:

Post a Comment