TOP TNF News: 3 फरवरी 2018 राशिफल

3 फरवरी 2018 राशिफल

मेष राशि

कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी मिल सकता है।

वृषभ राशि

आज जो जैसा चल रहा है, चलने दें। कामकाज या रूटीन में बड़े बदलाव करने से आपको बचना होगा। कारोबार बदलने का विचार आपके लिए अच्छा नहीं है। यात्रा टाल दें। कोई जरूरी काम भी अगले दिन पर टालने की कोशिश करें। कोई आपको फालतू बातों से डरा सकता है। झूठी बातों से तनाव भी बढ़ सकता है।


मिथुन राशि

नए विचारों और तरीकों से आपके काम निपट सकते हैं। इसमें आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपनी बात इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले आपसे सहमत हो सकते हैं। परिवार के कई मामलों पर ध्यान देना होगा। परिवार को आपकी मदद की जरूरत है।

कर्क राशि

गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होना आपकी राशि के लिए शुभ है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। किस्मत के भरोसे होने वाले रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि

आक्रामक रवैये से आपके काम बिगड़ सकते हैं। मन की बात कहने में थोड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। अनबन हो सकती है। कुछ खास काम कल के लिए छोड़ सकते हैं। गलतफहमी हो सकती है। सोच-विचार में कन्फ्यूजन हो सकता है। मन की बात कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है।

कन्या राशि

किसी व्यक्ति से मतभेद भी होने के योग हैं। कई मामले ऐसे हैं जिन पर आपकी राय नहीं मानी जाएगी। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से घर में क्लेश हो सकता है। पैसों को लेकर थोड़ी अनबन भी हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे।

तुला राशि

कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे।

वृश्चिक राशि

दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ किसी खास मामले पर सलाह हो सकती है। कारोबार और नौकरी में मेहनत ज्यादा हो सकती है और आपको फायदा होगा। कोई खास बात शेयर करने या किसी से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आप ऐसे लोगों के साथ रहेंगे, जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं।


धनु राशि

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो भी काम सामने आए उसे पूरा मन लगा कर निपटाने की कोशिश करें।

मकर राशि

दुश्मनों से सावधान रहें। जिस चीज की आपको जरूरत नहीं है, उसका मोह करें। आसपास या साथ के लोगों से रूखा व्यवहार करें। आपको दिए गए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। खुद पर कंट्रोल नहीं होने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि

पका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने हो सकते हैं। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में सकता है। पैसों से जुड़ा फायदा मिल सकता है। उलझा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

मीन राशि


विवादों से बचने की कोशिश करें। उधार पैसा लेने से भी बचें और क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सावधानी रखें। खर्चा और पैसों के लेन-देन को लेकर किसी से मतभेद भी हो सकता है। कुछ लोगों से अनबन होने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। संभलकर रहें।

No comments:

Post a Comment