TOP TNF News: 4 फरवरी 2018 राशिफल

4 फरवरी 2018 राशिफल

मेष राशि

अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं

वृषभ राशि

आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। ऐसे वक्त का प्रयोग आप अपनों के साथ मजे करने के लिए कर सकते हैं।


मिथुन राशि

आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। और चाहे कुछ भी हो आपको इस बात को सराहना चाहिए कि आपके परिवार जन इतनी भिन्नता के बावजूद एक दूसरे को प्यार करते हैं।

कर्क राशि

आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए।

सिंह राशि

आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे।

कन्या राशि

आज आप अपने परिवार दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।

तुला राशि

आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
वृश्चिक राशि

आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। समय निकालें और अपनों को अपने प्यार का एहसास करवाएं।


धनु राशि

आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर जाएंगे।

मकर राशि

आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।

कुंभ राशि

आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

मीन राशि


आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।

No comments:

Post a Comment