TOP TNF News: 51 सालों बाद महाशिवरात्रि का यह महासंयोग इन राशियों के लिए है विशेष लाभकारी समय

51 सालों बाद महाशिवरात्रि का यह महासंयोग इन राशियों के लिए है विशेष लाभकारी समय




क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि ?

जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था वह दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिवजी के लिए भक्त व्रत रखते हैं और भगवान भोलेशंकर शिवजी की कृपा पाने के लिए उनकी अराधना करते हैं। इस दिन शिवजी की पूजा करने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनायी जाती है। इस साल यह दो दिनों मनाया जाएगा 13 और 14 फरवरी। क्योंकि 13 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त रात 10 बजे के बाद से शुरु हो रहा है, पारण का मुहूर्त अगले दिन यानि कि 14 फरवरी का है, इसलिए पूजा का फल प्राप्त करने में दोनों ही तिथियों की समान महत्ता होगी। पर 13 फरवरी को क्योंकि मंगलवार पड़ रहा है इस दिन महाशिवरात्रि पड़ना विशेष होगा। जो शिवभक्त और शिव का ही एक रूप माने जाने वाले हनुमान जी का रूप माने जाते हैं।
महाशिवरात्रि मंगलवार के दिन पड़े ऐसा बहुत कम होता है, इस वर्ष 51 सालों के बाद यह महासंयोग बना है। ज्योतिष के अनुसार 2 राशियों के लिए यह विशेष रूप लाभकारी होगा। आगे जानिए कौन सी हैं वे दो भाग्यशाली राशियां...


मेष राशि

मेष राशि वालों को इस महीने व्यापार या नौकरी में धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। शिवशंकर की कृपा से ऐसे योग बन रहे हैं जिनके कारण इनके दुश्मनों की हार होगी। शिवजी की कृपा से आपको बड़ा धन का लाभ भी मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शिवजी की कृपा से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। छात्रों को परीक्षाओं में मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो शिवशंकर की कृपा से नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे वक्त से चली आ रही समस्याओं से आपको भोले शंकर बचाएंगे। इन समस्याओं से जल्द ही आपको छुटकारा मिलने वाला है।

No comments:

Post a Comment