रविवार 5 नवंबर 2017 राशिफल: जोखिम न उठाएं
मेष
अस्वस्थता
रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा।
विरोधी शांत होंगे। उदार मन से पराक्रम करेंगे।
वृष
विवाद से
क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभावित है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। व्यापार मंदा चलेगा।
स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है।
मिथुन
पराक्रम से
कार्य बनेंगे। धनागम होगा। निवेशादि से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
हर तरफ से श्रेष्ठ परिणामों की अपेक्षा रहेगी।
कर्क
शुभ अवसर
मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव तथा विद्यार्थी सफलता
प्राप्त करेंगे। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह
यात्रा से
लाभ होगा। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। रोजगार की कोशिश सार्थक रहेगी।
दुस्साहस नहीं करें।
कन्या
शारीरिक कष्ट
संभावित है। व्यय बढ़ने से क्लेश होगा। समय पर व्यवस्था कठिन होगी। जोखिम न उठाएं।
धार्मिक यात्रा हो सकती है।
तुला
अनजाना भय
सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। पुराने धन की वसूली होगी। यात्रा-निवेश लाभ देंगे।
रोजगार मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी।
वृश्चिक
जीवनसाथी
का स्वास्थ्य चिंता देगा। मान बढ़ेगा। कार्य की रुचि लाभ बढ़ाएगी। योजनाएं मूर्तरूप
लेंगी। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय के योग हैं।
धनु
धर्म-कर्म
में रुचि बढ़ेगी। कार्यों की बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव
है। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे।
मकर
जोखिम-जमानत
के कार्य न करें। चोट-चोरी आदि से दुर्घटना संभव है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। परिवार
की समस्याओं की चिंता रहेगी।
कुंभ
प्रेम-प्रसंग
में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति
होगी। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।
मीन
मेहनत रंग
लाएगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निवेशादि लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल
करेगा। यात्रा होगी। दांपत्य जीवन सरस होगा।
No comments:
Post a Comment