TOP TNF News: राशिफल: 6 नवंबर 2017

राशिफल: 6 नवंबर 2017

राशिफल: 6 नवंबर 2017


मेष राशि

आज अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। 

वृषभ राशि

आज घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा।नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी।

मिथुन राशि

आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है।

कर्क राशि

आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि

आज लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

कन्या राशि

आज आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे।अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है।

तुला राशि

आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें।

वृश्चिक राशि

आज आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। 

धनु राशि

आज अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं।आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। 

मकर राशि

आज शतरंज खेल सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ राशि

आज अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। 

मीन राशि

आज बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों।

No comments:

Post a Comment