TOP TNF News: राशि अनुसार 2018 के लिए जानें अपना भाग्यशाली रंग

राशि अनुसार 2018 के लिए जानें अपना भाग्यशाली रंग

राशि अनुसार 2018 के लिए जानें अपना भाग्यशाली रंग

भाग्यशाली रंग

अधिक से अधिक इन रंगों का प्रयोग करना आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्म ऊर्जा को बढ़ावा देता है जो आपको परेशानियों से बचने में बहुत हद तक आपकी मदद करता है। राशि अनुसार 2018 के लिए भाग्यशाली रंगों की जानकारी हम आगे दे रहे हैं।





मेष राशि का भाग्यशाली रंग

आपका राशि ग्रह मंगल (लाल रंग) है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए भाग्यशाली होता है। पर साल 2018 ‘अर्थ इलिमेंट’ से प्रभावित होगा, इसलिए हमेशा की तरह यह आपके लिए उतना अधिक लकी नहीं होगा। बजाय इसके सफेद, लेमन ग्रीन या एमरल्ड ग्रीन का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यह आपके कामों को बिगड़ने से बचाएगा।

वृष राशि का भाग्यशाली रंग

शुक्र से प्रभावित आपकी राशि के लिए वैसे तो सफेद रंग शुभ होता है लेकिन इस साल के लिए एप्पल ग्रीन और वर्मिलियन रेड आपके लिए खास तौर से लकी रहेंगे। खास मौकों पर इन रंगों का प्रयोग करना आपका भाग्यवर्धन करेगा।

मिथुन राशि का भाग्यशाली रंग

आपकी राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसे हरा रंग विशेष प्रिय है। यही वजह है हरा रंग आपके लिए हमेशा ही अच्छा होता है। साल 2018 में भी बुधवार के दिन कपड़ों तथा डेली लाइफ में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य चीजों में हरे रंग का अधिक से प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन व्हाइट और लाइट ग्रे कलर्स सप्ताह के सभी दिनों में आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे।

कर्क राशि का भाग्यशाली रंग

चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण मानसिक अशांति आपको अधिक परेशानियां देती हैं। सफेद रंग आपके लिए हमेशा ही शुभ है लेकिन इस साल किसी भी मौके पर, सप्ताह के किसी भी दिन फिरोजी तथा कार्माइन रेड आपके लिए खास तौर से शुभ रहेंगे, इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें। अगर यह संभव ना हो तो सोमवार के दिन सफेद, समुद्री नीला या हल्का नीला रंगों में कोई भी प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें;अचूक हैं काली मिर्च के ये आसान उपाय

सिंह राशि का भाग्यशाली रंग

सूर्य से प्रभावित होने के कारण कॉपरी, व्हाइट या गोल्डन कलर्स और इनके शेड्स आपके लिए हमेशा ही शुभ रहते हैं, वर्ष 2018 का ‘अर्थ एलिमेंट’ से प्रभावित होने के कारण इस साल भी ये सभी आपके लिए भाग्यवर्धक रहेंगे। इसके अलावा विशेष मौकों पर लाइट ग्रीन का प्रयोग भी आपको किस्मत का साथ दिलाएगा।

कन्या राशि का भाग्यशाली रंग

बुध से प्रभावित आपकी राशि के लिए ग्रीन कलर हमेशा ही शुभ रहेगा, इसके अलावा फिरोजी और स्यान ब्लू रंगों का प्रयोग भी किसी ना किसी रूप में जरूर करें। बुधवार के दिन खास तौर से हरे रंग तथा इसके शेड्स का प्रयोग आपको जीवन में असफलता से बचाएगा।

तुला राशि का भाग्यशाली रंग

अपने ग्रेस तथा स्टाइल के लिए जाने जाने वाले तुला राशि के लोग भी शुक्र से प्रभवित होते हैं। व्हाइट ग्रीन और ब्लू रंग आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेंगे। शुक्रवार के दिन क्रीम कलर या ऑफ-व्हाइट रंगों का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि का भाग्यशाली रंग

आपकी राशि खास तौर से अपनी एनर्जी के लिए जानी जाती है, इसलिए ब्लैक, व्हाइट और ग्रे जैसे शांत और उदास माने जाने वाले रंगों के लिए हो सकता है आपके जीवन में कोई स्थान ना हो या कहें कि आपको ये पसंद ना हों। पर 2018 में आपके लिए अगर भाग्यशाली रंगों की बात की जाए तो ये तीनों ही रंग और पर्शियन ब्लू आपके लिए विशेष तौर से लकी रहेंगे।

धनु राशि का भाग्यशाली रंग

बृहस्पति से प्रभावित आपकी राशि के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है लेकिन बात अगर साल 2018 में आपके लिए लकी रहने वाले रंगों की की जाए तो यह थोड़ा अलग होगा। इस साल खाकी और ऑरेंज रेड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, आपके काम बिगड़ने से बचेंगे। मंगलवार के दिन पीला पहनना आपका भाग्य बढ़ाएगा।

मकर राशि का भाग्यशाली रंग

आपकी राशि के स्वामी-ग्रह शनिदेव हैं जिन्हें काला और नीला रंग विशेष रूप से पसंद है। नए साल में भी इन रंगों का अधिक से प्रयोग करना आपको मुश्किलों से बचाकर रखेगा, विशेषकर शनिवार के दिन ब्लैक कलर अपने पहनावे या इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में जितना अधिक प्रयोग कर सकते हैं, करें। इसके अतिरिक्त पाइन और ग्रीन कलर भी इस वर्ष आपके लिए शुभ रहेंगे।

कुंभ राशि का भाग्यशाली रंग

नए साल में आपके लिए रेड, एप्पल ग्रीन और स्काई ब्लू खास तौर से शुभ रंग होंगे। इसके अलावा शनिवार के दिन वॉयलेट या मिडनाइट ब्लू रंगों का अधिक से अधिक प्रयोग करना आपका भाग्यवर्धन करेगा।

मीन राशि का भाग्यशाली रंग

वर्ष 2018 में ग्रीन और इसके शेड्स आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होंगे। इसलिए जिस भी रूप कर सकें, इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें। हर बृहस्पतिवार को मटमैला पीला रंग आपको आर्थिक लाभ देगा।

No comments:

Post a Comment