TOP TNF News: मेष राशि जून 2019 राशिफल

मेष राशि जून 2019 राशिफल

मेष राशि जून 2019 राशिफल



जून 2019 में सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करेगा। यह एक शुभ गोचर नहीं है और आप कुछ घाटा उठा सकते हैं तथा अपने को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अति आशावादी नहीं बनना चाहिए और दूसरों पर विश्वास कर पैसा या सामान उधार नहीं देना चाहिए, नही तो कुछ अनैतिक लोगा आपको ठग भी सकते हैं। आप गुस्सैल और बुरे शब्दों का प्रयोग करने वाले हो सकते हैं। लोग आपको बुरा और जिद्दी समझ सकते हैं।

आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ खुश होंगे, वस्तुत: विवाहित लोगों के साथ। आपके कार्यस्थल पर भी स्थितियां सुखदायक होंगी और आपका घरेलू जीवन भी सुखमय और खुशहाल होगा।

जून 2019 में मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करेगा। यह एक अति शुभ गोचर है। आप काफी साहसी, उत्साही और परिश्रमी होंगे। आपके सभी कार्य सफल होंगे और आप उॅचाईयों को प्राप्त करेंगे। आप कुछ महंगे आरामदायक वस्तुयें खरीदेंगे। आपका तबादला भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपको अपना घर भी छोड़ना पड़ सकता है। हालाँकि, आपके अनुजों का स्वास्थ्य और कुशलता प्रभावित हो सकती है।

जून 2019 में बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करेगा। यह एक बहुत ही शुभ गोचर है। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका घरेलू जीवन भी खुशियों से भरा होगा। आपके परिवार में कोई शुभ आयोजन या मिलन समारोह हो सकता है या फिर आपको किसी ऐसे समारोह में शामिल होने का नियन्त्रण मिल सकता है।

जून 2019 में बृहस्पति आपकी राशि से आठवें भाव में भ्रमण करेगा। यह गोचर काफी अशुभ है। आपको सावधान एवं सचेत रहना चाहिए। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अथवा आपको कोई छोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आपको दुर्भाग्यवश नुकसान उठाना पड़ सकता है अथवा किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ थकाने वाली यात्रायें भी करनी पड़ सकती हैं, जिसका उचित फल भी आपको नहीं मिलेगा। आप खुद को काफी लाचार महसूस करेंगे और सामान्य कार्यों में भी आपको काफी परेशानी महसूस होगी।

जून 2019 में शुक्र आपकी राशि से भ्रमण करेगा। यह गोचर अत्यन्त शुभ है। आपके आस-पास का माहौल अत्यन्त सुखदायक और उत्साहवर्धक होगा। आपके रहन-सहन का स्तर बढि़या होगा और आन्नदमय समय व्यतीत करेंगे। आप आभूषण, खाने-पीने की वस्तुओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर खासा व्यय करेंगे। आप विपरीत लिंगी और समवयस्क व्यक्तियों के साथ विशेष खुशी महसूस कर सकते हैं।

जून 2019 में शनि आपकी राशि से नौवें भाव में भ्रमण करेगा। यह एक अशुभ गोचर है और आप कई मामलों में दुर्भाग्यशाली हो सकते हैं। कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपकी चिन्ता का स्रोत हो सकती हैं और आपको नौकरी छोड़नी भी पड़ सकती है या तबादला हो सकता है। अगर आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो परिस्थितियों में बदलाव के कारण यह मंद हो सकता है। आपके पिता का स्वास्थ्य और उनकी कुशलता आपकी चिन्ता का कारण हो सकता है। आमदनी के मुकाबले आपके व्यय में वृद्धि होगी और आपको अपना संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूरस्थ स्थान पर आपके जाने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है, क्योंकि वहां रहने वाले किसी व्यक्ति से आपको हतोत्साहित समाचार मिल सकता है।

जून 2019 में राहु आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करेगा। यह एक शुभ गोचर है। आपका जीवन सुखमय और खुशियों से भरा होगा। आप काफी साहसी, सक्रिय और उत्साही होंगे। आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे और उसे समय पर सफलतापूर्वक समाप्त भी करेंगे। अपने पेशे से संबंधित आपको निकट स्थानों की छोटी-छोटी यात्रायें करनी पड़ सकती हैं और आप बहुत सारे नये लोगों से मिलेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप ठेकेदार या कोई ऐजेन्ट या आपूर्तिकर्ता हैं तो आपको बहुत सारे नये मौके प्राप्त होंगे।

जून 2019 में केतु आपकी राशि से नौवें भाव में भ्रमण करेगा। यह केतु का सबसे अशुभ गोचर है और आपको बहुत ही सावधान एवं सचेत रहना चाहिए। किसी अप्रत्याशित परिस्थितिवश, दूरस्थ बैठे किसी व्यक्ति से आपकी अपेक्षायें खत्म हो सकती हैं। इसके अलावा, आपको कुछ निराशा हो सकती है और अनिश्चिततायें आपकी संभावनाओं को धुंधली कर सकती हैं। आपको हानि उठानी पड़ सकती है और सबसे बुरी संभावना है कि आप अनर्थ घटना, राजनैतिक या सामाजिक अशांति या सरकारी नीतियों में अचानक बदलाव के शिकार हो सकते हैं।


No comments:

Post a Comment